इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिलाई कारीगर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी लगातार उसे धमका रहा था। इससे पहले भी उसने कारीगर के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक शंकर कॉलोनी निवासी गजानंद (55) पुत्र नाथूसिंह सोलंकी की मौत के मामले में पड़ोसी मेहताब बड़ोले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। 26 मई को गजानंद ने घर के पीछे खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पड़ोसी ने की थी मारपीट पुलिस ने मामले में गजानंद की पत्नी शारदा और दोनों बेटों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि 10 मई को पड़ोस में रहने वाले मेहताब सिंह ने गजानंद के साथ मारपीट की थी। हमले में गजानंद के सिर में करीब 10 टांके आए थे। इस घटना की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार जमानत पर छूटने के बाद मेहताब फिर से गजानंद को धमकाने लगा था। बेटों ने बयान में बताया कि डर के कारण गजानंद घर से बाहर निकलने से भी घबराने लगे थे। इलाके में आरोपी सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित करने की कोशिश करता था। लगातार हो रही प्रताड़ना के चलते गजानंद तनाव में रहने लगे थे। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर गुरुवार रात आरोपी मेहताब बड़ोले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। गजानंद सिलाई का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी मेहताब को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Source link
पड़ोसी की धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने दी जान: मारपीट मामले में आरोपी पहले से जमानत पर था – Indore News
RELATED ARTICLES

