Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपत्थर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, किसान घायल: प्राथमिक इलाज के...

पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, किसान घायल: प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर; पटरी गांव के पास हादसा – Seoni News




सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पटरी गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। घायल की पहचान मोहनलाल वरकड़े (35) के रूप में हुई है, जो क्षेत्रीय ग्राम के निवासी हैं। जो कृषि कार्य करता है। सोमवार रात घंसौर से बाइक पर कहीं जा रहे थे। पटरी गांव के पास उनकी बाइक एक पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में किसान के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। युवक को जबलपुर रेफर किया गया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल की मदद की और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर प्राथमिक सहायता प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के सूत्रों के अनुसार, घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके कारण उसे उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में भेजना आवश्यक था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। नागरिकों ने वाहन चालकों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments