अनीसुर्रहमान सिद्दीकी | परतावल(महाराजगंज), महराजगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी विजय प्रताप यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
महराजगंज के परतावल में समाजवादी पार्टी की पनियरा विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक गुरुवार को चंदन मैरेज हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी विजय प्रताप यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने दोहराया पीडीए संकल्प
बैठक में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दाहिना हाथ उठाकर पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा व्यक्त की और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संकल्प को दोहराया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
विधानसभा प्रभारी विजय प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत तभी संभव है, जब संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
ये लोग उपस्थित रहे
इस बैठक में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अन्य प्रमुख नेताओं में हरेंद्र कृष्ण तिवारी, विनय यादव, अरविंद यादव, कैलाश विश्वकर्मा, भजुराम निषाद, लल्ला यादव और आमिर खान शामिल रहे।
2027 की तैयारी में जुटी सपा
बैठक का मकसद 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को गति देना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया।

