Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपन्ना में चलती स्कूटी पर जेब में फटा मोबाइल: युवक के...

पन्ना में चलती स्कूटी पर जेब में फटा मोबाइल: युवक के कपड़ों में लगी आग, पैर झुलसा; लोगोंं ने पानी डालकर बचाई जान – Panna News




पन्ना में रविवार शाम जिला अस्पताल के ठीक सामने चलती स्कूटी पर एक युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। बैटरी फटते ही युवक के कपड़ों ने आग पकड़ ली। हालांकि, युवक की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में मुकेश के कपड़े जल गए हैं और उनका पैर झुलस गया। जलता फोन जेब से निकाल सड़क पर फेंका रानी बाग निवासी मुकेश वर्मा (25) ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी जिला अस्पताल के सामने उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट हो गया। मौके पर मौजूद राकेश शर्मा ने बताया कि बताया कि कपड़ों में आग लगते ही मुकेश ने तुरंत चलती स्कूटी से सड़क पर छलांग लगा दी और बिना देर किए जलता हुआ फोन जेब से निकालकर बाहर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाई आग अस्पताल के सामने मौजूद लोगों ने जब युवक को आग की लपटों से घिरा देखा, तो उन्होंने तुरंत मुकेश और मोबाइल पर पानी डालना शुरू कर दिया। लोगों की इस मदद से आग को बढ़ने से रोक लिया। इस हादसे में मुकेश के कपड़े जल गए हैं और उनका पैर झुलस गया, उसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments