पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के आशीष लॉज में एक युवक को बंधक बनाकर अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। तीन नाबालिग दोस्तों ने युवक को झांसा देकर लॉज के कमरा नंबर 14 में बुलाया और वारदात का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामान देने पहुंचे युवक को बनाया बंधक रविवार 19 साल का पीड़ित अपनी दुकान पर था, तभी आरोपियों ने फोन कर उसे लॉज में शैंपू और तेल लेकर बुलाया। पीड़ित जब सामान लेकर पहुंचा, तो वहां शराब पी रहे आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी फिरौती वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और युवक से 30 हजार रुपए की मांग की। डरा हुआ युवक शुरू में चुप रहा, लेकिन बुधवार को उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शाम को पुलिस में एफआईआर कराई गई। इन धाराओं में केस इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने (धारा 127-2), जबरन वसूली (धारा 308-5) और आपराधिक धमकी (धारा 351-3), धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है और पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। एएसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया- आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन्होंने पहले भी किसी और को शिकार बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Source link
पन्ना में युवक को बंधक बनाकर अप्राकृतिक कृत्य: तीन नाबालिग दोस्तों ने शैंपू-तेल लेकर लॉज में बुलाया; वीडियो बनाकर 30 हजार मांगे – Panna News
RELATED ARTICLES

