Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपार्षद पुत्र पर वॉल्व मैन को पीटने के आरोप: हंगामे के...

पार्षद पुत्र पर वॉल्व मैन को पीटने के आरोप: हंगामे के बाद 3 टंकियां खाली, लोग परेशान – Indore News




स्कीम-54 में नगर निगम के वॉल्व मैन और पार्षद पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार रात 1 बजे यह विवाद हुआ। हंगामे के कारण पानी की तीन टंकियां नहीं भर पाईं, जिससे बुधवार को कई इलाकों में लोगों को पानी की परेशानी झेलनी पड़ी। विजयनगर और लसूड़िया क्षेत्र के बीच नगर निगम का हाईड्रेंट है, जहां से पानी की टंकियां भरी जाती हैं। आरोप है कि पार्षद बालमुकुंद सोनी के बेटे अमित ने मंगलवार रात नगर निगम के वॉल्व मैन अभिषेक के साथ मारपीट की। बचाव करने पहुंचे दो अन्य वॉल्व मैन के साथ भी हाथापाई हुई। विरोध में बुधवार सुबह कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इससे स्कीम 54 की टंकी समय पर नहीं भर पाई। इधर, स्कीम 114 का वॉल्व समय पर नहीं खोले जाने के कारण इलाके की तीन टंकियां बुधवार को खाली रह गईं। निगम हाईड्रेंट पर निजी टैंकर पहुंचे
अपर आयुक्त आशीष पाठक बुधवार को बफार्नी धाम स्थित हाईड्रेंट का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां दो ऐसे टैंकर मिले, जिन पर नगर निगम का नाम या कोई पोस्टर-बैनर नहीं लगा था। पूछताछ के दौरान संबंधित लोग संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। निगम के सभी टैंकरों पर नि:शुल्क जल वितरण लिखा होना अनिवार्य है। निजी रूप से पानी बेचने की आशंका के चलते अपर आयुक्त ने दोनों टैंकरों का एक महीने का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। शासकीय काम में बाधा का केस
^फुटेज मिले हैं। वीडियो का परीक्षण किया है। पांच से सात लोग थे, जिनकी पहचान की जा रही है। शासकीय परिसर में प्रवेश और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया जा रहा है। – आशीष पाठक, अपर आयुक्त
रात में निजी टैंकर भरे जा रहे थे
निगम कर्मचारी अभिषेक नशे में थे और वहां रात में निजी टैंकर भरे जा रहे थे, जबकि रात 10 बजे बाद टैंकर नहीं भरे जाते हैं। बेटा वहां देखने गया था। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई थी। अभिषेक ने अपशब्द कहे, जिसके बाद विवाद हुआ। – बालमुकुंद सोनी, पार्षद, वार्ड 31 भागीरथपुरा : नई पाइप लाइन की खुदाई के दौरान भरा गंदा पानी, लोगों में फिर डर भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण फैली बीमारी और मौतों के बाद नगर निगम चार महीनों से नई ड्रेनेज और पेयजल लाइन बिछाने का काम करवा रहा है। फरसी वाली गली में नई पेयजल लाइन डालने के लिए खुदाई की गई। खुदाई के दौरान गड्ढे में गंदा पानी भर गया। यह देखकर रहवासी फिर घबरा गए। रहवासियों का कहना है कि जिस क्षेत्र ने कुछ महीने पहले गंभीर जल संकट झेला हो, वहां इस तरह गंदा पानी निकलना सवाल खड़े करता है। वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला ने बताया इंजीनियरों की निगरानी में काम कराया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments