Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानपाली में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत: बाइक पर...

पाली में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत: बाइक पर जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर; दोनों गुजरात में साथ काम करते थे – Pali (Marwar) News




पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में जाडन-खारड़ी मार्ग पर बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मारवाड़ जंक्शन थाने के हेड कॉन्स्टेबल सम्पतराम के अनुसार, नरसिंहपुरा निवासी राकेश (35) पुत्र पुखाराम और राजकुमार सिंह (27) पुत्र दिलीप सिंह बाइक से मारवाड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में जाडन-खारड़ी के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हेड कॉन्स्टेबल सम्पतराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक आपस में परिचित थे और गुजरात में एक साथ काम करते थे। फिलहाल दोनों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments