Thursday, September 10, 2026
Homeबिज़नेसपावरलूम की मजदूरी छोड़ पकड़ी मिठाई की कड़ाही, बुरहानपुर के निलेश राजपूत...

पावरलूम की मजदूरी छोड़ पकड़ी मिठाई की कड़ाही, बुरहानपुर के निलेश राजपूत ने ऐसे बदली अपनी त


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के निलेश राजपूत ने पावरलूम में कांडी भरने का काम छोड़कर दोस्तों की प्रेरणा से मिठाई का कारोबार शुरू किया. आज वे खुद का होटल चला रहे हैं और चार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

Success Story: मेहनत और कुछ नया करने का जज्बा हो तो इंसान अपनी परिस्थितियों को बदल सकता है. बुरहानपुर के प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक निलेश राजपूत की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कभी निलेश पावरलूम में कांडी भरने का काम किया करते थे लेकिन दोस्तों से मिली प्रेरणा ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. आज वे खुद का होटल और मिठाई-नमकीन का कारोबार संचालित कर रहे हैं और अपने साथ कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उन्होंने काफी मेहनत की अपने दोस्त से प्रेरित होकर मिठाई और नमकीन बनाना सिखाओ आज वह अपना खुद के होटल का संचालन करते हैं. जिससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है वह अपने यहां चार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

दुकान संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक निलेश बताते हैं कि शुरुआती दौर में उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे खुद का कोई बड़ा कारोबार शुरू कर सकें. इसलिए उन्होंने पावरलूम में काम करना शुरू किया. वहां कांडी भरने का काम करते हुए वे मेहनत से अपने परिवार का सहयोग करते थे. इसी दौरान दोस्तों से बातचीत के दौरान उन्हें मिठाई और नमकीन बनाने के कारोबार के बारे में जानकारी मिली. दोस्तों ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. दोस्तों की सलाह से निलेश ने पहले दूसरों के यहां काम करना शुरू किया. वहां उन्होंने मिठाई और नमकीन बनाने की बारीकियां सीखीं काम करते-करते उन्हें अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां नमकीन और खाद्य सामग्री तैयार करने का अनुभव हासिल हुआ. धीरे-धीरे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता गया और उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला लिया. इसके बाद निलेश ने अपनी मेहनत और सीखे हुए हुनर के दम पर घर से ही खुद का होटल शुरू किया. शुरुआत में कारोबार छोटा था, लेकिन स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ अच्छे व्यवहार के चलते धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ने लगा. आज उनके होटल पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रहती है और कारोबार से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है.

चार लोगों को देते हैं रोजगार
निलेश के कारोबार की खास बात यह भी है कि वे अकेले आगे नहीं बढ़े बल्कि चार से पांच लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. होटल में काम करने वाले लोगों को नियमित रोजगार मिलने से उनके परिवारों को भी सहारा मिल रहा है. निलेश कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पावरलूम में कांडी भरने से शुरू हुआ सफर उन्हें खुद के कारोबार तक पहुंचाएगा. दोस्तों से मिली प्रेरणा, दूसरों के यहां काम करके सीखा हुनर और लगातार मेहनत ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनका मानना है कि किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए क्योंकि मेहनत और सीखने की इच्छा हो तो व्यक्ति अपने लिए रोजगार के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर सकता है. 15 सालों से मिठाई और नमकीन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments