मधुबनी में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग क
.
दिवंगत माता पर अपमानजनक टिप्पणी को बताया गलत
प्रभाशूं झा ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और आलोचना स्वाभाविक है। लेकिन किसी की दिवंगत माता पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारतीय राजनीति की परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने इसे सिर्फ पीएम और उनकी मां का नहीं, बल्कि पूरे बिहार और भारतीय समाज की मर्यादा का अपमान बताया।
राहुल पर बिहारवासियों के अपमान का आरोप
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी राहुल-तेजस्वी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों का अपमान कराया था। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में इस तरह की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएं।
प्रभाशूं झा ने कहा– “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मां को सर्वोच्च स्थान दिया है, जबकि विपक्ष ने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी है।”
भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि पार्टी ऐसी अभद्र राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतंत्र व समाज के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

