Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुईं मशहूर गायिका आशा भोसले की सेहत को लेकर गहरी चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. आशा भोसले को शनिवार को छाती में संक्रमण और थकावट के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह जानकारी उनकी पोती ज़नाई भोसले ने दी.
आशा भोसले की स्वास्थ्य पर पीएम मोदी ने चिंता जताई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. दिग्गज गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आते ही फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगा है. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरी चिंता हुई. मैं उनकी अच्छी सेहत और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”
आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें कथित तौर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट.
जनाई भोसले ने दिया आशा भोसले का हेल्थ अपडेट
आशा भोसले ने गाए 12 हजार से ज्यादा गाने
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में सात दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

