Tuesday, November 24, 2026
Homeविदेशपुतिन ने ट्रम्प के शांति प्रयासों की तारीफ की: आज यूक्रेन...

पुतिन ने ट्रम्प के शांति प्रयासों की तारीफ की: आज यूक्रेन जंग पर अलास्का में मिलेंगे दोनों नेता; मीटिंग से पहले विरोध शुरू


मॉस्को/ वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यूक्रेन जंग खत्म करने की कोशिशों की तारीफ की है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की तरफ से जारी किए गए वीडियो में पुतिन ने कहा,

QuoteImage

ट्रम्प सरकार युद्ध रोकने और सभी पक्षों के हित में समझौता करने के लिए काफी ऊर्जा और ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

QuoteImage

पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब आज यूक्रेन जंग के समाधान के लिए अलास्का में बैठक करने वाले हैं।

वहीं ट्रम्प ने कहा है कि इस बैठक के नाकाम होने की 25% संभावना है। लेकिन अगर यह सफल रही तो वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी अलास्का बुलाकर त्रि-पक्षीय बैठक कर सकते हैं।

दूसरी तरफ बैठक से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थन ने रैली निकाली है।

अलास्का में ट्रम्प-पुतिन वार्ता के विरोध में प्रदर्शन की तस्वीरें……

ट्रम्प और पुतिन की शिखर वार्ता का विरोध करने के लिए नॉर्दर्न लाइट्स बुलेवार्ड के पास सीवार्ड हाईवे पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।

ट्रम्प और पुतिन की शिखर वार्ता का विरोध करने के लिए नॉर्दर्न लाइट्स बुलेवार्ड के पास सीवार्ड हाईवे पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बैंड ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए म्यूजिक प्ले किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बैंड ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए म्यूजिक प्ले किया।

अलास्का की रहने वाली नैन्सी मैकमैनमिन यूक्रेनी राष्ट्रपति के समर्थन में एक तख्ती लेकर रैली में शामिल होने पहुंची।

अलास्का की रहने वाली नैन्सी मैकमैनमिन यूक्रेनी राष्ट्रपति के समर्थन में एक तख्ती लेकर रैली में शामिल होने पहुंची।

लोगों ने फुटपाथ पर चॉक से ट्रम्प और पुतिन के खिलाफ नारे लिखे।

लोगों ने फुटपाथ पर चॉक से ट्रम्प और पुतिन के खिलाफ नारे लिखे।

लोगों ने एक स्केच में ट्रम्प को पुतिन की कठपुतली के तौर पर दिखाया।

लोगों ने एक स्केच में ट्रम्प को पुतिन की कठपुतली के तौर पर दिखाया।

ट्रम्प बोले – पुतिन यूक्रेन पर समझौते को तैयार

गुरुवार रात व्हाइट हाउस में बयान देते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने इशारा किया कि असल शांति के लिए एक दूसरी बैठक की जरूरत होगी, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हों।

ट्रम्प ने कहा कि पहली बैठक शतरंज के खेल की तरह होगी, जो दूसरी और बड़ी बैठक का रास्ता बनाएगी। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन और रूस के बीच समझौता करना जेलेंस्की और पुतिन पर निर्भर है।

रूस फिलहाल यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा रखता है। यूरोप को चिंता है कि कोई भी समझौता पुतिन के कब्जे को वैध बना सकता है और आगे विस्तार का रास्ता खोल सकता है।

बैठक को लेकर चिंतित हैं यूरोपीय देश

जेलेंस्की और यूरोपीय नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ट्रम्प और पुतिन की बातचीत में उनकी चिंताओं पर भी बात हो।

गुरुवार को जेलेंस्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी सीजफायर समझौते में यूक्रेन की अखंडता की गारंटी होनी चाहिए।

यूरोप में आशंका है कि कहीं अमेरिका-रूस की सीधी वार्ता में ऐसा समझौता न हो जाए जो रूस के पक्ष में हो और यूक्रेन की सुरक्षा को खतरे में डाल दे। या यूरोप के हितों को नजरअंदाज न कर दिया जाए

स्टार्मर ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन युद्ध रोकने पर राजी नहीं होते, तो पश्चिमी देशों को रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार रहना होगा।

रूसी क्रेमलिन के प्रवक्ता ने उम्मीदों को कम करते हुए कहा कि बैठक में किसी समझौते पर दस्तखत की योजना नहीं है और नतीजे का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। बैठक का समय स्थानीय सुबह 11:30 बजे तय किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments