सैयद रिजवान अली | हमीरपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
 
हमीरपुर में पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दो दिन पहले पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
चमरखन्ना गांव में मंगलवार रात यूपी 112 को शराब पीकर झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और संजय कुमार सिंह पर 25 वर्षीय बालिंदा वर्मा और 50 वर्षीय सिद्ध गोपाल वर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। आरोपी बालेंद्र ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी सिद्ध गोपाल भी कुल्हाड़ी के साथ पकड़ा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल आरोपी को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा और खोखा बरामद हुआ है।

