Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली: 68 मुकदमों...

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली: 68 मुकदमों में वांछित था, मेडिकल कॉलेज में भर्ती – Shahjahanpur News


शाहजहांपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी की पहचान निगोही निवासी सईद बंजारा के रूप में हुई है।

सईद बंजारा पर कुल 68 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह आरोपी कोतवाली क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुष्टि की कि आरोपी को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments