Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने 6 लोगों को रौंदा: चश्मदीद...

पूर्णिया में फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने 6 लोगों को रौंदा: चश्मदीद बोला- फुटबॉल की तरह उड़ा दिया, गाड़ियों की रफ्तार 100 km/h थी; सभी नशे में धुत थे – Purnia News


पूर्णिया में नशे में धुत फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने 6 लोगों को रौंद दिया। दोनों गाड़ियों के बीच रेसिंग हो रही थी। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी। हादसे के बाद गाड़ी आइसक्रीम वैन को टक्कर मारते हुए डिवाडर से टकरा गई। घायलों को अस्पताल

.

घायलों की पहचान लालगंज मिल्की निवासी इनायत, लाइन बाजार निवासी मोहमद सादरे, साहिबा प्रवीण और फालूदा दुकानदार कब्रिस्तान चौक लाइन बाजार निवासी मो. जलील के तौर पर हुई है। स्कार्पियो सवार युवक का नाम सूरज कुमार है। जो गुलाबबाग का रहने वाला है। टक्कर के बाद सभी लड़के गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।

टक्कर में क्षतिग्रस्त आइसक्रीम वैन।

फुटबॉल की तरह उड़ाया

मो. शहीद ने बताया कि फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार लड़के रेसिंग कर रहे थे। सभी बड़े घर लके बेटे हैं। गाड़ियों की रफ्तार 100 के पार थी। फोर्ड कंपनी चौक पहुंचते ही अचानक दोनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गई। आइसक्रीम खा रहे 6 से अधिक लोगों को फुटबॉल की तरह उड़ा दिया। आइसक्रीम वैन को जोरदार टक्कर मारती हुई सीधे डिवाइडर से जा टकराई। भीड़ जुटने पर रईसजादे फॉर्च्यूनर लेकर भाग गया। जबकि स्कॉर्पियो फंसी रह गई।

आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। GMCH में सभी का इलाज चल रहा है। के. हाट थाना के एसआई राज कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। घायलों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments