Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में रविवार को वोटर अधिकार यात्रा की होगी शुरुआत: गौरा...

पूर्णिया में रविवार को वोटर अधिकार यात्रा की होगी शुरुआत: गौरा मोड़ से हो कर कसबा तक जाएगा काफिला – Purnia News



पूर्णिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा रविवार से शुरू होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव शनिवार देर रात पूर्णिया के गौरा मोड़ स्थित टेंट सिटी पहुंचे। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर

.

राहुल और तेजस्वी लग्जरी कंटेनर में रात्रि विश्राम करेंगे। सुरक्षा के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। काफिले में लगभग 300 वाहन शामिल थे।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के अनुसार, यात्रा गौरा मोड़ से शुरू होकर महेंद्रपुर, मंझेली बाजार और खखरेली होते हुए बेलौरी चौक तक जाएगी। फिर कटिहार मोड़, लाइन बाजार चौक, फारबिसगंज मोड़, भूतनाथ मंदिर और रामबाग चौक होते हुए पूर्णिया सिटी से कसबा पहुंचेगी।

यात्रा मार्ग पर तोरणद्वार और पोस्टर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों में इस यात्रा को लेकर उत्साह है। गौरा, महेंद्रपुर, भोगा और भटगामा के ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर के नेता उनके गांव तक पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह यात्रा महागठबंधन को मजबूती देगी। युवा और महिलाएं भी राहुल-तेजस्वी से मिलने को उत्सुक हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments