Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्वांचल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव: प्रो. मानस पांडेय बने...

पूर्वांचल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव: प्रो. मानस पांडेय बने चुनाव अधिकारी, नवंबर में समाप्त हुआ था पिछला कार्यकाल – Jaunpur News


जौनपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने प्रोफेसर मानस पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का पिछला कार्यकाल नवंबर 2023 में समाप्त हुआ था। तब से कर्मचारी नेता चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि संगठन के कार्यों को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आवश्यक हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की मांग स्वीकार कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments