Wednesday, June 10, 2026
HomeएजुकेशनUGC NET दिसंबर 2025 की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UGC NET दिसंबर 2025 की आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से UGC NET दिसंबर 2025 की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

आंसर-की से जो उम्मीदवार सेटिस्फाई नहीं है, उन सभी के लिए आपत्ति विंडो खोल दी गई है। जिन उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठानी है, वे सभी आधकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी 2026 तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

आंसर-की को चेक करने के लिए सीधा लिंक

आपत्ति के लिए शुल्क

आपत्ति दर्ज कराने के लिए, उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 200 रुपये देने होंगे। इसके बाद एग्जाम कराने वाली अथॉरिटी प्रोविजनल आंसर की चेक करेंगी। अगर UGC NET 2026 आंसर की पर किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे पैसे सीधे उसके बैंक अकाउंट में वापस मिल जाएंगे।

कैसे रेज करें ऑब्जेक्शन

  • आंसर की के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC NET आंसर की एक्सेस करने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें: “पासवर्ड और एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके,” या “जन्म तिथि और एप्लीकेशन नंबर के जरिए।”
  • लॉग इन करने के लिए, अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • अब ऑब्जेक्शन आंसर-की के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • जिस प्रश्न ID को चुनौती देनी है, उसके लिए सही रिस्पॉन्स ऑप्शन ID चुनें।
  • अपने बताए गए जवाब को सपोर्ट करने वाली फाइल अपलोड करें।
  • “अपने दावे सेव करें और फीस का भुगतान करें” बटन पर क्लिक करें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments