यूपी में आज से 10 जून तक सिपाही भर्ती की परीक्षा होगी। 32 हजार 679 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 75 जिलों में होनी वाली ये परीक्षा 1 हजार 183 केंद्रों पर होगी जिसके लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारी कर ली है। यूपी STF और साइबर सेल अलर्ट मोड पर हैं। 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव निगरानी रखी जाएगी।
UP सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी जानकारी-
- परीक्षा- 8, 9 और 10 जून
- पदों पर भर्ती- 32,679
- अभ्यर्थी- करीब 29 लाख
- परीक्षा आयोजित- 75 जिलों में
- परीक्षा केंद्र- 1,183
- पहली शिफ्ट- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक
- रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट- दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक
- रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
AI तकनीक से मॉनिटरिंग
इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाते हुए AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर किसी भी सेंटर पर निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी होती है तो AI सॉफ्टवेयर तुरंत भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम में वॉर्निंग अलार्म बजा देगा जिससे तुरंत एक्शन लिया जा सके। इसके अलावा सीएम योगी ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया। भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में 50% की छूट मिलेगी।
अभ्यर्थियों को योगी सरकार की बड़ी राहत
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया। भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में 50% की छूट मिलेगी। एडमिट कार्ड दिखाने पर लाभ मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों पर यह व्यस्था लागू होगी।
यह भी पढ़ें-
NEET UG री-एग्जाम को लेकर बड़ी खबर, NTA ने जारी की सिटी स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड
75% से कम मार्क्स वाले छात्र भी ले सकते हैं IIT में एडमिशन, IIT रुड़की ने समझाई पूरी एडमिशन प्रोसेस

