Monday, June 8, 2026
Homeबॉलीवुडगौरी से तीसरी शादी पर आमिर खान हो रहे ट्रोल, राखी गुलजार...

गौरी से तीसरी शादी पर आमिर खान हो रहे ट्रोल, राखी गुलजार ने दिया जवाब


Last Updated:

आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं. एक्टर ने अनाउंस किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. तीसरी शादी की खबरों के बाद से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

नई दिल्ली. आमिर खान 5 जुलाई 2026 को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. अभिनेता ने पहले ही इस खबर की पुष्टि कर दी थी और वे गौरी के लिए अपने प्यार को जाहिर करने से कभी पीछे नहीं हटे. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को दुनिया से अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था.

Aamir Khan, Aamir Khan News, Aamir Khan confirmed himself about third marriage, Gauri Spratt, Gauri Spratt and Aamir Khan relationship, Aamir Khan-Gauri Spratt wedding date, Aamir Khan-Gauri Spratt wedding news is true, Aamir Khan first wife, Aamir Khan second wife, आमिर खान, आमिर खान समाचार, आमिर खान ने तीसरी शादी के बारे में खुद पुष्टि की, गौरी स्प्रैट, गौरी स्प्रैट और आमिर खान का रिश्ता, आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की तारीख, आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की खबर सच है, आमिर खान पहली पत्नी, आमिर खान दूसरी पत्नी

मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी की अटकलें लग रही थीं जिस बीच उन्होंने खुद सामने आकर इसे कंफर्म किया. आमिर खान अगले महीने गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स को काफी तकलीफ है.

Aamir khan gauri spratt-

आमिर को तीसरी बार हिंदू लड़की से शादी पर काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार उनके सपोर्ट में आई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में राखी गुलजार ने कहा कि 60 साल की उम्र में शादी करने में गलत क्या है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aamir khan gauri spratt

वैराइटी इंडिया से बात करते हुए वो कहती हैं, ‘मैं फिल्म इंडस्ट्री की हलचल से दूर हूं और मैंने आमिर खान के साथ कभी काम भी नहीं किया. लेकिन मैं जानती हूं कि वह बहुत ईमानदार इंसान हैं. मुझे यह भी अच्छा लगता है कि उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) के साथ तलाक के बाद भी दोस्ती बनाए रखी है. इससे उनके बारे में बहुत कुछ पता चलता है’.

rakhee gulzar now, rakhee gulzar age, rakhee gulzar life story, rakhee gulzar Shashi Kapoor best movies, rakhee gulzar best movies, rakhee gulzar superhit songs, rakhee gulzar first husband, rakhee gulzar second marriage date, rakhee gulzar first movie, rakhee gulzar daughter name, rakhee gulzar age, rakhee gulzar religion, rakhee gulzar movies with Amitabh, Why was Rakhee separated from Gulzar, Who is the first husband of Rakhee Gulzar, Did Gulzar slap Rakhee, why Gulzar Rakhee separated, Why did Rakhee Gulzar cut her hair,

राखी गुलजार ने कहा कि आमिर ने दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी रीना दत्त से अच्छे टर्म्स रखे. वहीं अब दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक के बाद भी उनके अच्छे रिश्ते बने हुए हैं. वो तीनों एक परिवार की तरह रहते हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट के फैसले को सपोर्ट करते हुए राखी ने हॉलीवुड के स्टार्स से तुलना की.

Aamir khan gauri spratt

वो कहती हैं, ‘60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिनसे उन्हें 2023 में एक बेटी हुई. उन्होंने 80 साल की उम्र के बाद बच्चा किया. शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती’.

Aamir khan gauri spratt

राखी ने अपने पति गुलजार से अपनी शादी का जिक्र किया. वो कहती हैं कि उनकी शादी के वक्त उनके पति गुलजार की उम्र करीबन 40 साल थी लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता है, तो बॉलीवुड में क्यों पड़े.

Aamir khan gauri spratt

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी शादी की खबरों को कंफर्म करते हुए कहा था कि उन दोनों का रिश्ता इस मुकाम पर पहुंच गया है जहां उन्हें लगता है कि वो शादी कर सकते हैं. वो अपने रिश्ते से खुश हैं और साथ जिंदगी जीना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments