Saturday, June 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29-30 जून को: एडमिट कार्ड जारी,...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29-30 जून को: एडमिट कार्ड जारी, 19 पाठ्यक्रमों में होगा दाखिला – Jaunpur News




जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 29 और 30 जून को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 19 स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने समर्थ लॉगिन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments