Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यबिहारपोखर में ढाई साल का बच्चा डूबा: दादा के पीछे-पीछे चल...

पोखर में ढाई साल का बच्चा डूबा: दादा के पीछे-पीछे चल रहा था, बुजुर्ग मवेशी को नहलाने में हो गए थे व्यस्त – Darbhanga News


दरभंगा में पोखर में डूबकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कपूर मंडल के बेटे नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई। नीरज अपने दादा राज कुमार मंडल के पीछे-पीछे पोखरे तक गया था। दादा भैंस धोने पोखरे में उतरे थे। बच्चा बाहर ही खड़ा था। कब पानी

.

भैंस धोने के बाद जब दादा बाहर निकले तो नीरज वहां नहीं दिखा। काफी खोजबीन के बाद उसे पोखरे से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही गांव राम जानकी मंदिर परिसर के पास की है।

घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

काश पोते को अपने साथ नहीं लाए होते

मां रागनी देवी, भाई धीरज कुमार, बहन रानी कुमारी, राधा कुमारी और प्रियंका कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। दादा राज कुमार मंडल खुद को कोसते रहे। बोले- काश पोते को साथ नहीं लाए होते। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही एसआई रामसिंहासन सिंह को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments