Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशप्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए प्रशासन - Guna News

प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए प्रशासन – Guna News


.

गुना जिले में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

संघ ने चेताया कि यदि समय रहते आवश्यक उपाय नहीं किए गए तो स्वास्थ्य व पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर असर पड़ेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण के कारण आमजन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और जल संरक्षण की अनदेखी से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। संघ ने मांग की है कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु शहरों में प्रदूषण स्तर दर्शाने वाले डिजिटल बोर्ड लगाए जाएं। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे और वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाए। संघ ने कहा कि सभी सरकारी, निजी कार्यालयों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गुनिया नदी से अतिक्रमण हटाकर उसमें पौधरोपण किया जाए।

भारतीय मजदूर संघ ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाए, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।ज्ञापन में बीएमएस के पर्यावरण मंच के संयोजक शैलेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी, सचिव हरिओम कुशवाह, ब्रजेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद सक्सेना, संतोष परिहार, राम सिंह राठौर, जितेंद्र गुर्जर व अन्य मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments