Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहार25 साल पहले गर्दनीबाग में सरकारी आवास पर गिरा था विमान, पटना...

25 साल पहले गर्दनीबाग में सरकारी आवास पर गिरा था विमान, पटना का एयरपोर्ट खतरनाक की सूची में शामिल – Patna News



.

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने के बाद पटना के गर्दनीबाग में 25 साल पहले हुए विमान हादसे की याद आ गई। पटना एयरपोर्ट देश के खतरनाक एयरपोर्ट में शुमार होता है।

इसकी वजह यह है कि रनवे 8000 फीट की बजाय 6800 फीट का है। रनवे छोटा होने के चलते विमानों की स्मूथ लैंडिंग नहीं होती है। ब्रेक लगाकर पायलट विमान की लैंडिंग कराते हैं। इसलिए यात्रियों को हल्का झटका महसूस होता है। यही नहीं, पटना एयरपोर्ट के पास चिड़ियाघर और सचिवालय का टावर भी है। ये दोनों भी विमानों के ऑपरेशन में दिक्कत करते हैं। गर्मी के दिनों में विमान फुल लोड के साथ नहीं आते हैं। एक्सपर्ट पायलट ही विमान को लेकर पटना आते हैं। फुलावारीशरीफ में बूचड़खाना होने से पक्षी आकाश में मंडराते रहते हैं। पिछले 12 साल में 22 बार विमान पक्षी से टकराए हैं। राहत की बात यह रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

लैंडिंग से पहले विमान में आ गई थी खराबी

17 जुलाई 2000 को कोलकाता एयरपोर्ट से एलायंस एयर का विमान दिल्ली जा रहा था। सुबह 9:20 बजे इसे पटना एयरपोर्ट पर लैंड होना था। लैंडिंग से ठीक पहले विमान में खराबी आ गई और यह अचानक नीचे की ओर आ गया। पायलट ने ऊपर ले जाने की कोशिश की, पर ऐसा नहीं हो सका। नतीजन यह विमान गर्दनीबाग में सरकारी आवास के ऊपर आकर गिर गया। उस वक्त वहां पर सरकारी कर्मियों के आवास थे। इस हादसे में 55 विमान यात्री, पायलट, को-पायलट, चार क्रू मेंबर के साथ ही आवास में रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। गर्दनीबाग से लेकर पीएमसीएच और अन्य अस्पतालों में चीख-पुकार मच गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments