Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में प्राइवेट गाड़ियों से सवारी ढोना पड़ेगा महंगा: अब भरना...

लखनऊ में प्राइवेट गाड़ियों से सवारी ढोना पड़ेगा महंगा: अब भरना होगा कॉमर्शियल टैक्स – Lucknow News


अगर आप प्राइवेट गाड़ी से सवारी ढोकर कमाई कर रहे हैं, तो अब हो जाइए सतर्क। परिवहन विभाग ने डग्गामारी करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बिना परमिट सवारियां ढोने पर अब वाहन मालिकों को न सिर्फ भारी जुर्माना देना होगा, बल्कि गाड़ी को प्राइवेट से कॉ

.

लखनऊ में अब तक पकड़ी गई 38 गाड़िया।

लखनऊ में पकड़ी गईं 38 गाड़ियां, दो का हो चुका कन्वर्जन

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह की टीम ने लखनऊ में विशेष अभियान चलाकर 38 प्राइवेट गाड़ियों को पकड़ा, जो सवारी ढो रही थीं। इनमें से दो गाड़ियों को तुरंत कॉमर्शियल में कन्वर्ट कराया गया, बाकी की कार्रवाई जारी है।

पहले मिलती थी माफी, अब देना होगा वर्षों का टैक्स

अब तक प्राइवेट गाड़ियों से सवारी ढोते पाए जाने पर वाहन मालिक सिर्फ जुर्माना भरकर छूट जाते थे। लेकिन अब उन्हें गाड़ी खरीदने की तारीख से लेकर अब तक का कॉमर्शियल टैक्स भरना होगा। माफी या चेतावनी का रास्ता बंद कर दिया गया है।

जून में पूरे प्रदेश से पकड़ी गईं 1474 गाड़ियां

परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जून महीने में ही उत्तर प्रदेश भर में 1474 प्राइवेट गाड़ियों को डग्गामारी करते पकड़ा है। इनमें से 90 गाड़ियों का अब तक कन्वर्जन हो चुका है, बाकी मामलों में कार्रवाई चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments