Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: तीन अस्पतालों को किया सील,...

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: तीन अस्पतालों को किया सील, मरीजों की सुरक्षा में लापरवाही मिली – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग ने 27 मई 2025 को तीन अस्पतालों पर छापेमारी की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पहले मनराजी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां 5 मरीज भर्ती थे, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। प्रिस्क्रिप्शन पैड पर लिखे डॉक्टरों का नाम अस्पताल के पैनल में नहीं था।

इसके बाद टीम ने कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां भी 5 मरीज भर्ती थे। संबंधित विधा के डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। बायो-मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन खराब था और अस्पताल में गंदगी पाई गई।

तीसरा निरीक्षण साधना हॉस्पिटल में किया गया। यह कार्रवाई निर्मला देवी प्रजापति की शिकायत पर की गई। डॉक्टर रामशिरोमणि प्रजापति की लापरवाही से निर्मला देवी के पति रंजीत कुमार का पैर काटना पड़ा था।

तीनों अस्पतालों में गंभीर खामियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनका पंजीकरण निलंबित कर इन्हें सील कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments