Wednesday, October 14, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर से क्या बोल रहे थे MI टीम के मालिक आकाश...

श्रेयस अय्यर से क्या बोल रहे थे MI टीम के मालिक आकाश अंबानी? दोनों के बीच क्या हुई बातचीत


IPL 2025: आरसीबी ने लखनऊ को हराकर अंक तालिका में टॉप 2 का स्थान हासिल किया, अब उसका सामना क्वालीफ़ायर 1 में पंजाब किंग्स के साथ होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने लीग स्टेज का सफर अंक तालिका में नंबर 1 स्थान पर रहकर किया. उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराकर ये सुनिश्चित किया कि वह टॉप 2 में बने रहें. इस मैच का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश अंबानी अय्यर से कुछ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.

आकाश अंबानी मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे हैं. वह लगभग हर मैच में टीम को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड आते हैं. पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भी वह जयपुर में स्थित थे. वह बॉउंड्री लाइन पर बैठे थे. इस दौरान जब श्रेयस अय्यर उस तरफ फील्डिंग करने गए तो उन्होंने अय्यर से कुछ कहा. अय्यर भी बॉउंड्री के पार बने बोर्ड के सहारे खड़े होकर उनसे बातचीत कर रहे थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

पंजाब किंग्स ने जीतकर क्वालीफ़ायर 1 में स्थान किया पक्का

जयपुर में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की शानदार पारी खेली थी, पंजाब के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए जोश इंग्लिस (73), प्रियांश आर्य (62) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. श्रेयस अय्यर ने विजयी शॉट लगाया, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर सुनिश्चित किया कि वह टॉप 2 में रहे.

अब पंजाब का सामना क्वालीफ़ायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जिसने लीग स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ को हराया. पंजाब और बेंगलुरु के 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर पंजाब (0.372) आरसीबी (0.301) से बेहतर है. क्वालीफ़ायर 1 मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

मुंबई इंडियंस का सामना एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के साथ होगा. गुजरात के 18 और मुंबई के 16 अंक हैं. एलिमिनेटर मैच 30 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments