Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रवक्ता के 624 पदों पर साक्षात्कार 15 जून तक: लिखित परीक्षा...

प्रवक्ता के 624 पदों पर साक्षात्कार 15 जून तक: लिखित परीक्षा में चयनित 2,253 अभ्यर्थियों इंटरव्यू आयोग परिसर में 27 जून तक होगा। – Prayagraj (Allahabad) News




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) इंटर कालेजों में प्रवक्ता के 624 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
लिखित परीक्षा में चयनित 2,253 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोग परिसर में 15 से 27 जून तक होगा। आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत 18 विषयों में 624 पदों पर इस भर्ती की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को कराई गई थी, जिसमें 1,92,934 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। परिणाम दो जून 2026 को घोषित कर दिया गया था। उसके बाद 5 जून 2026 को विषयवार साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर कम से कम 10 दिन पहले डाउनलोड कर लेना है। साथ में उनको मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार नोटिस में दर्शाए गए रिपोर्टिंग समय का कड़ाई से पालन करना होगा और आयोग परिसर में निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंच जाना होगा। चार वर्षों से रुकी थी यह भर्ती यह भर्ती प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों में प्रवक्ता पदों की रिक्तियां भरने के लिए है। इस भर्ती का विज्ञापन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से 2022 में जारी किया गया था। भर्ती का विज्ञापन जारी करने के बाद चयन बोर्ड आगे की प्रक्रिया नहीं करवा पाया। फिर चयन बोर्ड को भंग करके उसी परिसर में शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) बनाया गया। आयोग बनने के बाद भी प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पाई थी।
आयोग की पहली अध्यक्ष कोई भी परीक्षा ठीक से नहीं करा पायी थीं तो उनको साल भर में ही हटा दिया गया। फिर अध्यक्ष् की जिम्मेदार पूर्व डीजीपी डॉ प्रशांत कुमार को दी गई, उसके बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई और परीक्षा कराने के महीने भर बाद ही साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया। आसार है अगले कुछ महीने यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इंटर कालेजों को शिक्षक मिल जाएंगे। विषयवार साक्षात्कार कार्यक्रम 15 जून (सोमवार): वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान 16 जून (मंगलवार): भौतिक विज्ञान, इतिहास 17 जून (बुधवार): रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र 18 जून (गुरुवार): नागरिक शास्त्र, गणित 19 जून (शुक्रवार): जीव विज्ञान 20 जून (शनिवार): संस्कृत 22 जून (सोमवार): भूगोल, शिक्षा शास्त्र 23 जून (मंगलवार): अर्थशास्त्र 24 जून (बुधवार): अंग्रेजी 25 जून (गुरुवार): अंग्रेजी, हिन्दी 27 जून (शनिवार): हिन्दी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments