Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रेमी युगल से मारपीट-लूट मामले में पुलिसिंग पर सवाल: 7 दिन...

प्रेमी युगल से मारपीट-लूट मामले में पुलिसिंग पर सवाल: 7 दिन तक पुलिस से दूर रही घटना, शासन ने पूछा- बीट पुलिस और मुखबिर तंत्र को भनक क्यों नहीं लगी? – Badaun News




बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर मारपीट और लूट के मामले में पुलिस की बीट पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद करीब सात दिन तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं हुई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना की जानकारी पुलिस तक देर से पहुंचने को लेकर अब शासन ने अफसरों से जवाब मांगा है। शासन ने पूछा है कि घटना के बाद करीब सात दिन तक पुलिस को इसकी भनक कैसे नहीं लगी और जानकारी मिलने के बाद क्या कार्रवाई की गई। शासन को भेजी गई घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन शासन के सवाल के बाद अफसरों ने घटना से लेकर अब तक की कार्रवाई की पूरी टाइमलाइन तैयार की। इसमें घटना की जानकारी मिलने, वीडियो सामने आने, पुलिस के सक्रिय होने, आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारियों तक की कार्रवाई का ब्योरा शामिल किया गया है। एडीजी बरेली जोन की ओर से यह ब्रीफिंग रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रिपोर्ट में घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और अब तक की स्थिति का विवरण दिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा अब भी फरार मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चौथा आरोपी जीतेश ठाकुर अभी फरार है। पुलिस पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार को भी पुलिस टीम ने गांव में दो बार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि जीतेश ठाकुर के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। बीट पुलिस और मुखबिर तंत्र पर भी सवाल घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की बीट व्यवस्था और मुखबिर तंत्र की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। गांव और आसपास के क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी समय रहते बीट पुलिस तक नहीं पहुंची। वहीं मुखबिर तंत्र से भी पुलिस को कोई इनपुट नहीं मिला। यही देरी अब शासन के सवालों का आधार बनी है। शासन यह जानना चाहता है कि घटना से वीडियो सामने आने तक पुलिस को करीब सात दिनों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। एसपी देहात बोले- चौथे आरोपी की तलाश जारी एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि चौथे आरोपी जीतेश ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments