Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यदिल्लीप्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने जाम की दिल्ली की सड़कें: DCP...

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने जाम की दिल्ली की सड़कें: DCP ने भाई गले लगाया, बोले- 50 टीमें लगी; जिम के बाहर गोलियों से भूना था – Sonipat News




सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली के नरेला में ढ़ाई घंटे तक सड़कें जाम रखी। ग्रामीण शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कुंडली-सिंघु और नरेला-नाहरी रोड पर बैठ गए। गांव की सैकड़ों महिलाएं भी नरेला के मीर सिंह मार्केट के सामने ही सड़क पर बैठ गईं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें रहीं। परिवार से बात करने के लिए दिल्ली के रोहिणी DCP शशांक जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रमोद के बड़े भाई विनोद को गले लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विनोद ने रोते हुए कहा- देश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही गरीब के बच्चों को न्याय दिला सकते हैं। नाहरी गांव के बेटे का घर उजड़ गया। हमे बस न्याय दे दो। इस पर DCP ने कहा, हमारी 50 टीमें इस केस पर लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आपके सामने लाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बता दें कि गुरुवार को सोनीपत के नाहरी गांव निवासी प्रमोद की दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों को अनुसार, प्रमोद ने अपनी डिफेंडर और एंडेवर कार को मोडिफाई कराकर बुलेटफ्रूफ करवाया था। धरने की तस्वीरें देखिए:- प्रमोद की कंडक्टर से प्रॉपर्टी डीलर बनने की कहानी – सोनीपत के नाहरी गांव के रहने वाले प्रमोद के पिता डिफेंस में नौकरी करते थे। उनकी 75 वर्षीय मां साबो देवी रोते हुए कहती है- वह नौंवी में पढ़ता था। उसके बाब्बू (पिता) का निधन हो गया था। इसके बाद बड़े बेटे विनोद को नौकरी मिली थी, जिससे घर का चूल्हा चला। – मां साबो ने बताया कि प्रमोद ने 12वीं करने के बाद परिवार की मदद के लिए प्राइवेट बस में कंडक्टर की नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने ठेके पर बस ली और दिल्ली में बसें चलाईं। कुछ समय बाद उसने डिफेंस में कांट्रेक्ट बेस पर ड्राइवर की नौकरी भी की। – साबो देवी के अनुसार, करीब 15 साल पहले प्रमोद ने नौकरी छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। इसके दम पर ही उन्होंने ने गांव में एक आलीशान मकान, ऑफिस और ‘मुकुल’ नाम से एक मैरिज हॉल बनाया। – प्रमोद चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके 2 बच्चे भी है। घटना के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments