Friday, October 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: मुरादाबाद पुलिस...

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: मुरादाबाद पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े,फर्जी आधार, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और प्रधानों के लेटर पैड मिले – Moradabad News




मुरादाबाद में कटघर थाना पुलिस ने फर्जी पहचान और जाली दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रामगंगा पुल के पास से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और ग्राम प्रधानों के लेटर पैड बरामद हुए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महफूज (निवासी अगवानपुर, हाल निवासी पीर का बाजार, मुरादाबाद) और आकाश (निवासी फरीदपुर सेक्टर-78, फरीदाबाद) के रूप में हुई है। इन्हें बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामगंगा पुल के पास से दबोचा गया। इस मामले की रिपोर्ट छह अक्टूबर को कटघर थाने में दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में आरोपी महफूज ने खुलासा किया कि बरेली निवासी मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक ग्राहकों के नाम और फोटो उन्हें भेजता था। इसके बाद यह गिरोह फर्जी पते पर दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करता था। आरोपियों ने हाल ही में रवि निवासी ताजपुर माफी के नाम पर भी पासपोर्ट बनवाने का प्रयास किया था, लेकिन आवेदन निरस्त होने के बाद वे दोबारा कागजात तैयार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन के अलावा 25 फर्जी आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 5 जन्म प्रमाणपत्र, 6 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, फर्जी अंकपत्र, दो आरसी (RC), फर्जी बिजली बिल और ग्राम प्रधान व पार्षदों के लेटर पैड बरामद किए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी महफूज के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, पासपोर्ट अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के तीसरे मुख्य साथी मुकेश शर्मा की तलाश में दबिश दे रही है।*



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments