Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM-SP ने घाट...

फर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM-SP ने घाट का निरीक्षण किया, बोले-श्राद्धालुओं को दिक्कत न हो – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के कमालगंज स्थित श्रंगीरामपुर घाट पर आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने सोमवार शाम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय को विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

निर्देशों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त संख्या में नाव और नाविकों की उपलब्धता शामिल है। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, मोबाइल शौचालय और चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। घाट और मुख्य रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश के लिए जनरेटर लगाने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कैंप स्थापित करने और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को तुरंत ठीक कराने के लिए भी निर्देशित किया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भीड़ प्रबंधन तथा यातायात नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार और इंस्पेक्टर राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments