Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभिंड आईटीआई में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 6 जून तक...

भिंड आईटीआई में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 6 जून तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन – Bhind News



भिंड में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए एनसीवीटी के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 16 जून तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रे

.

दो पोर्टलों से कर सकते हैं आवेदन आईटीआई प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राएं https://mpiticounseling.co.in या https://dsd.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क या अधिकृत सहायता केंद्रों से भी फॉर्म भर सकते हैं।

गलती सुधार और चॉइस फिलिंग की सुविधा रजिस्ट्रेशन में गलती होने पर सुधार की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, कोर्स और संस्था का चयन (च्वाइस फिलिंग) भी उसी पोर्टल पर किया जाएगा। सभी दिशा-निर्देश और जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। ऐसे में छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें। समय पर रजिस्ट्रेशन करके वे अपनी रुचि के अनुसार कोर्स में नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।

आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र शर्मा का कहना है प्रवेश प्रक्रिया एक वर्षीय व दो वर्षीय कोर्सेज के लिए की जा रही है। एक वर्षीय कोर्स में पीओपी, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई कोर्स, बेल्डर, फिटर, डीजल मैकेनिक, प्लंबर, इलैक्ट्रोनिक, मशीनिस्ट समेत कुल 14 ट्रेड में प्रवेश होने जा रहा है। इन कोर्सेज में 600 से ज्यादा सीट है। इसका प्रवेश पंजीयन 16 जून तक होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments