Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानफलोदी नगरपरिषद चुनाव: दो दिन में भरे गए 47 नामांकन: 34...

फलोदी नगरपरिषद चुनाव: दो दिन में भरे गए 47 नामांकन: 34 उम्मीदवारों ने जमा करवाए पर्चे, भाजपा-कांग्रेस की सूची का इंतजार – Phalodi News




फलोदी नगरपरिषद और बाप नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को नामांकन के दूसरे दिन दोनों निकायों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ी, लेकिन अब तक नामांकन की रफ्तार धीमी बनी हुई है। दो दिनों में फलोदी में 34 उम्मीदवारों ने 47 नामांकन पत्र, जबकि बाप में 35 उम्मीदवारों ने 39 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। फलोदी नगरपरिषद में शनिवार को 33 उम्मीदवारों ने 45 नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी पूजा चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किए। दो दिनों में अब तक 34 उम्मीदवारों के 47 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। हालांकि, संभावित उम्मीदवारों की ओर से 549 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं। ऐसे में जारी किए गए और दाखिल हुए नामांकन पत्रों के आंकड़ों में बड़ा अंतर है। बाप में 20 वार्डों के लिए 39 नामांकन बाप नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए दो दिनों में 35 उम्मीदवारों ने कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ था। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में दावेदारों के पर्चे दाखिल होना बाकी है। राजनीतिक दलों की सूची का इंतजार नामांकन की धीमी रफ्तार की प्रमुख वजह भाजपा और कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होना माना जा रहा है। बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार पार्टियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 31 अगस्त को नामांकन के अंतिम दिन दोनों निकायों में भारी भीड़ और राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिल सकती है। 31 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन 30 अगस्त रविवार को राजकीय अवकाश रहेगा। हालांकि, फलोदी और बाप के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में हेल्प डेस्क खुले रहेंगे। यहां अभ्यर्थियों को नामांकन से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। 31 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही फलोदी नगरपरिषद और बाप नगरपालिका में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments