Friday, April 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानफलोदी में सशक्त महिला से सशक्त भारत कार्यक्रम: कलेक्टर श्वेता चौहान...

फलोदी में सशक्त महिला से सशक्त भारत कार्यक्रम: कलेक्टर श्वेता चौहान बोलीं-आज की नारी सशक्त, 404 महिलाओं ने लिया हिस्सा – Phalodi News



राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नेतृत्व में आज प्रदेश की 404 शाखाओं में महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। फलोदी में यह गोष्ठी आदर्श विद्या मंदिर, मलार रोड पर संपन्न हुई।

.

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने कहा कि यदि आज की नारी सशक्त है, तो भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने महिलाओं के लिए इस प्रकार की विचार गोष्ठी आयोजित करने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम पूजा चौधरी ने शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालयों में राष्ट्र की संपत्ति तैयार करने का दोहरा कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि फलोदी प्रशासन मातृ शक्ति के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

मुख्य वक्ता विजयलक्ष्मी छीपा ने अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना अबक्का रानी के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अबक्का रानी ने दुश्मनों का सामना कर मातृभूमि की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, सभी मातृ शक्ति को राष्ट्रहित में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।

जिला संगठन मंत्री उषा तिवारी ने संगठन की संरचना, उसके कार्यों और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन नेहा शर्मा ने किया।

इस विचार गोष्ठी में फलोदी शाखा की कुल 157 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उपशाखा की महिला मंत्री प्रिया सुथार ने सभी शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में उप शाखा फलोदी के अध्यक्ष लीलाराम माली, मंत्री सुख सिंह भाटी, मांगीलाल ढाका, श्याम सुंदर शर्मा, नारायण सिंह, शैतान सिंह राठौड़, जिला मंत्री रामनारायण बिश्नोई, जिला विभाग संगठन मंत्री मोहन दिनकर, जिला कोषाध्यक्ष और प्रदेश सचिव अरुण कुमार व्यास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments