Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारफॉर्म भरने के लिए आज है अंतिम तिथि - Siwan News

फॉर्म भरने के लिए आज है अंतिम तिथि – Siwan News



.

जिले में 9 वीं और 11वीं में छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। 10 वीं और 12 वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। शहर के डीएवी हाई स्कूल का इंटर कॉलेज में शनिवार को बारिश के बावजूद रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने का कार्य जारी रहा। प्राचार्य डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि बारिश की वजह से पठन पाठन का कार्य स्थगित किया गया था। रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने का कार्य चलता रहा।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है।समिति ने स्पष्ट किया कि इस बार परीक्षा में न केवल वर्तमान नामांकित छात्र-छात्राएं बल्कि पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

बोर्ड के अनुसार, जिन छात्रों की परीक्षा शुल्क निर्धारित समय से दो दिन पहले तक जमा किया जाएगा वे उक्त तिथि तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, इस बार की परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड ने दो प्रकार का आवेदन प्रपत्र वेबसाइट पर लोड किया है। वर्ष 2025-26 के लिए रजिस्टर्ड नियमित व स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए ए और बी दो खंड में परीक्षा फॉर्म भरा जाना है। ए ग्रुप में विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम सारा विवरण पहले से आवेदन प्रपत्र पर प्रकाशित है जिसमें किसी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं करना है।विद्यार्थी 16 से लेकर 35 तक विद्यार्थी अपना फॉर्म अपने हैंडराइटिंग में भरेंगे। समिति ने संस्था के प्रधान को डाउनलोड कर संबंधित स्कूल एवं कालेज के बच्चों को रजिस्ट्रेशन कार्ड व आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी दी है। बोर्ड के अनुसार विद्यार्थी हर हाल में रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुरूप हीं परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरेगें।परीक्षा आवेदन प्रक्रिया पांच अक्तूबर तक चलेगी।सीवान के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नामांकित छात्र और पूर्ववर्ती छात्र निर्धारित अवधि में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments