Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबकरी चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा- VIDEO: छिंदवाड़ा में युवक...

बकरी चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा- VIDEO: छिंदवाड़ा में युवक मारुति वैन से पहुंचे; बकरीद के कारण क्षेत्र में बढ़ीं पशु चोरी की घटनाएं – Chhindwara News




छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक अंतर्गत बिजोरी पठार-छिंदी रोड पर मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। वारदात में शामिल उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। मारुति वैन से आए थे आरोपी, वाहन जब्त
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मारुति ओमनी वैन (MP 51 BB 0360) से गांव पहुंचे थे, जिसे मौके पर ही रोक लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनपुर निवासी अभय जायसवाल के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी राहुल साहू व अन्य फरार हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह वाहन रोहित साहू के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। बकराईद के कारण बढ़ी चोरियां, आदिवासी नाराज
क्षेत्र के अधिकांश आदिवासी परिवार अपनी आजीविका के लिए पशुपालन पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बकराईद का त्योहार नजदीक आते ही मुनाफे के लालच में बकरा चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पहली बार किसी आरोपी के रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद पशुपालकों ने पुलिस से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। तामिया पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments