Friday, October 2, 2026
Homeफूडबच्चों को बाहर का फास्ट फूड खाना है पसंद? घर पर ऐसे...

बच्चों को बाहर का फास्ट फूड खाना है पसंद? घर पर ऐसे तैयार करें पिज्जा पराठा


सहारनपुर: आज के समय में बच्चे फास्ट फूड खाना बेहद पसंद कर रहे हैं, लेकिन अगर आपके बच्चों को फास्ट फूड में पिज्जा पसंद है तो आप उनको घर पर पिज्जा जैसी एक ऐसी रेसिपी बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपका बच्चा उस बाहर के फ़ास्ट फूड से भी बच जाएगा और वह बिल्कुल पिज्जा की तरह ही दिखाई देता है और उसका नाम है पिज्जा पराठा. पिज्जा पराठा को आप घर पर तैयार करके अपने बच्चों को खिलाने के लिए दे सकते हैं और वह नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद होगा, क्योंकि इस पिज्जा पराठा में उन हरी सब्जियां व पनीर जैसी प्रोटीन वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

अब बात आती है पिज्जा पराठा बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है, तो सबसे पहले इसमें रोटी बनाने वाला गेहूं का आटा ही इस्तेमाल करें. उसके बाद इसमें पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च और आप अपने स्वाद अनुसार और भी सब्जियों को ऐड कर सकते हैं. इसके बाद आप इसमें स्वाद अनुसार मसाले ऐड कर सकते हैं और इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें ओरिगैनो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिज्जा जैसा आएगा टेस्टी स्वाद
पहले आपको गोल रोटी बनानी है और उस रोटी में हल्का सा कट लगाकर उसमें स्टफिंग करनी है. उस स्टफिंग को चारों साइड से फोल्ड करके आप उसको एक पिज्जा का रूप दे देते हैं और जब आप इसको तवे पर सेकते हैं, तब आप इसमें सरसों के तेल या फिर देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप इसको कटिंग करके खाते हैं, तो जिस तरीके से पिज्जा के अंदर से चीज दिखाई देती है, उसी तरीके से इस पिज्जा पराठा के अंदर से आपको वही फ्लेवर नजर आएगा और बच्चे आसानी से इसको पिज्जा समझ कर खा लेते हैं. यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बच्चे सुबह के नाश्ते में, दोपहर लंच और रात के डिनर में भी खा सकते हैं. यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसको बड़े भी आसानी से खा लेते हैं और यह बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है.

बाहर के पिज्जा से मिलता है छुटकारा
रेसिपी तैयार करने वाली निशा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि पिज्जा पराठा बनाने के लिए हमें कुछ चीजों की आवश्यकता होती है. वैसे तो पिज्जा बाहर में मिलता है, लेकिन वह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता. पिज्जा पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा लेना है, उसकी रोटी बनानी है और उसमें भरे जाने वाली स्टफिंग को भी हमें तैयार करना है, जिसमें पनीर, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, धनिया आदि सब्जियों को छोटे-छोटे पीस में काट लेना है.

उन्होंने कहा कि आप इस पराठे को किसी भी आकार का बना सकते हैं, लेकिन जिस तरीके से इसका नाम दिया गया है पिज्जा पराठा, तो आप इसको अगर पिज्जा जैसा आकार देंगे तो यह देखने में भी खूबसूरत लगेगा. आप इसके बाद उसमें स्टफिंग करके उसको एक पराठे का आकार देकर उसको तवे पर पराठे की तरह ही सेकें. यह 10 से 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है, जो खाने में बहुत टेस्टी लगता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments