चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाता बदमाश।
बड़वानी जिले के राजपुर नगर स्थित अंबिका हार्डवेयर में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान से करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी ले गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
.
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो चोरों ने पहले दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब वे इसमें सफल नहीं हुए, तो उन्होंने दुकान के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया।
दुकान मालिक जितेंद्र तरोले ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 3 से 3:30 बजे के बीच चोरी हुई। चोरों ने गल्ले में रखी एक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी चुरा ली। यह रकम गुरुवार को ग्राहकों द्वारा बुक किए गए माल की थी, जिसे दुकान में ही रखा गया था।
दुकान का काटा ताला।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। जितेंद्र तरोले ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी हुई राशि बरामद करने की अपील की है।
चोरी की अन्य तस्वीरें…




