Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारबदमाश ने आभूषण दुकानदार को मारा चाकू: स्थानीय लोगों ने आरोपी...

बदमाश ने आभूषण दुकानदार को मारा चाकू: स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीटा, मुजफ्फरपुर में ग्राहक बन कर पहुंचा था – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने आभूषण दुकान को लूटने की कोशिश की। लूट के प्रयास के दौरान दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए। बदमाश ने चाकूबाजी की। दुकानदार घायल हो गया। स्थानीय लोगो की पिटाई से युवक भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में

.

बदमाश माखनलाल चौक स्थित एक आभूषण दुकान में एक युवक खरीदारी करने पहुंचा। दुकानदार रमेश उसे सामना दिखाने लगा। इसी बीच युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिस कारण रमेश घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर लोग जुट गए। युवक भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।

जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी टाऊन-1 सीमा देवी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। युवक की पहचान शशि भूषण के बेटे आदित्य भूषण (20) के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घायल दुकानदार की फोटो।

चाकू से दुकानदार पर किया हमला

दुकानदार रमेश ने बताया कि युवक आया और बोला कि पायल दिखाइए। रमेश ने पायल दिखाया, तो युवक को पसंद आ गया। युवक बोला कि दूसरा दिखाइए। रमेश पायल दिखा रहा था, इसी बीच युवक सड़क पर चला गया। वापस दुकान में आया और रमेश का मुंह पकड़ लिया और चाकू से हमला करने लगा।

चाकू गर्दन पर मारना चाहा, लेकिन चाकू रमेश के मुंह में लग गया। चाकू को हाथ से पकड़ लिया। जिस कारण उसका हाथ लहूलुहान हो गया। युवक लूटने के उद्देश्य से दुकान में घुसा था। बाहर में उसका चार आदमी भी था। शोर सुनकर लोग जुटने लगे। जिसके बाद ये लोग भागने लगा। इसकी पिटाई भी हुईं। युवक का मालीघाट में आभूषण दुकान है। एक साल के बाद आज उसके दुकान पर आया था।

मौके पर लोगो की भीड़ जुटी है।

मौके पर लोगो की भीड़ जुटी है।

डीएसपी टाऊन 1 सीमा देवी ने बताया कि सूचना मिली कि माखनलाल चौक स्थित आभूषण दुकान के मालिक रमेश कुमार के साथ चाकू बाजी हुई है। ग्राहक बनकर आया युवक चाकूबाजी किया है।

चाकू का आगे का हिस्सा बरामद किया गया हैं। एक युवक को पकड़ा गया है। लूट के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। लेकिन कुछ लूट नहीं हुआ। दुकानदार और युवक दोनों घायल है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments