Saturday, November 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानबयाना के दर्र बराहना में काउंटिंग के दौरान विवाद: ग्रामीणों ने...

बयाना के दर्र बराहना में काउंटिंग के दौरान विवाद: ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर धरना दिया; एसडीएम ऑफिस में होगी गिनती – bayana News




भरतपुर जिले की बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दर्र बराहना में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान विवाद हो गया। दो बार मतगणना के बाद पोलिंग पार्टी ने विमला कुमारी को एक वोट से विजयी घोषित किया। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतगणना में तीन वोट कम गिनने का आरोप लगाया। विरोध में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। मामले की जानकारी मिलने पर बयाना एसडीएम अलका श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद प्रशासन ने दर्र बराहना ग्राम पंचायत की मतगणना बयाना एसडीएम कार्यालय में कराने का फैसला लिया। इसके लिए मतपेटियां एसडीएम कार्यालय लाने की तैयारी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments