Last Updated:
Crispy Corn Chat Recipe: बरसात का मौसम आते ही लोगों का मन चाट-पकौड़ी की ओर ललचा जाता है. अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का कर रहा है, तो आज आपको ऐसी ही एक टेस्टी क्रिस्पी कॉर्न चाट की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसका स्वाद लेते ही आपका दिल खुश हो जाएगा.
बरसात के मौसम में लोगों का चपचटा खाने का काफी मन करता है. आज हम आपको एक ऐसी चटपटी डिश के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाते ही आपको मौसम का मजा आ जाएगा. ये स्पेशल डिश के क्रिस्पी कॉर्न चाट, जिसे बनाने की रेसिपी काफी आसान है. सबसे पहले आपको स्वीट कॉर्न बाजार से लेना है और इसे पहले उबाल लेना है. इन्हें उबालने के बाद पानी पूरी तरह निकाल दें और कॉर्न को कुछ देर सूखने दें.
इसके बाद एक बाउल में कॉर्न डालकर उसमें तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच मैदा, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर कॉर्न पर मसालों और कॉर्नफ्लोर की हल्की कोटिंग कर लें.
कोटिंग करते समय इस बात का ध्यान दें कि कोटिंग सही तरीके से सभी कॉर्न पर हो जाए, क्योंकि कोटिंग सही नहीं हो पाएगी तो कॉर्न कहीं-कहीं कुरकुरा नहीं हो पाएगा. इसके लिए आपको अपने हाथों का इस्तेमाल करके इसे अच्छे से मिलाना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तैयार किए गए कॉर्न को सावधानी से डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. कॉर्न तलते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है, क्योंकि गर्म तेल में कॉर्न के छींटे पड़ सकते हैं. तलने के बाद इसे निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें. ये काम आपको बिल्कुल सावधानी से करनी है और इस बाद का भी ध्यान देना है कि कॉर्न ज्यादा ना तल जाए, वरना फिर इसकी क्रिस्पनेस चली जाएगी.
अब एक बड़े बाउल में तले हुए क्रिस्पी कॉर्न डालें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं. इसके बाद स्वादानुसार चाट मसाला, थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार थोड़ी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. इसमें स्वादानुसार नमक भी डाल दें और इसे अच्छी तरह से गर्म कहाड़ी में मिलाएं.
कुछ मिनटों तक इसे अच्छे से मिलाएं सबतक इसका रंग थोड़ा सुनहरा ना हो जाए. इसके बाद तैयार है आपकी गरमा-गरम क्रिस्पी कॉर्न चाट. बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ परोसने के लिए तैयार है. इसका कुरकुरा स्वाद और चटपटा मसाला बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है.
बारिश का मौसम आते ही लोगों का मन इस गरमा-गरम क्रिस्पी कॉर्न चाट की ओर झुक जाता है. बारिश में अगर आप पकौड़े और समोसे से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी कॉर्न चाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. स्वीट कॉर्न से तैयार होने वाली यह चाट बाहर से कुरकुरी और अंदर से स्वादिष्ट होती है. इसे घर पर कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है.

