Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबरेली में मसड़क हादसा में पति-पत्नी की मौत: शादी से लौट...

बरेली में मसड़क हादसा में पति-पत्नी की मौत: शादी से लौट रहे परिवार को कैंटर ने मारी टक्कर, बेटी घायल – Bareilly News


शशांक राठौर | बरेली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में शनिवार देर रात बड़ा बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कैंटर टेंपो को काफी दूर तक घसीटता चला गया। टेंपो कैंटर के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि यह हादसा पटेल ढाबे के सामने हुआ, जब टेंपो सड़क पार कर रहा था। टेंपो में सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी पंकज सिंह, उनकी पत्नी सरिता सिंह (44) और बेटी अंशिका सवार थे। यह परिवार पास के एक बारातघर में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बेटी अंशिका और टेंपो चालक जाहिद गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments