Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबलरामपुर में बिजली कटौती और जाम से परेशान जनता: विधायकों और...

बलरामपुर में बिजली कटौती और जाम से परेशान जनता: विधायकों और नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएम योगी से मिलकर रखी समस्याएं – Balrampur News


बलरामपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक पीड़ित हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए बलरामपुर के जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।

नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि विद्युत विभाग तकनीकी खराबियों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है। नगर के फीडरों में लगातार खराबी आ रही है। साथ ही झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज नहीं होने से रोज लंबा जाम लगता है। इससे स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और यात्रियों को परेशानी होती है।

अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। सभी ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments