बहराइच4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मजारों पर हुआ बुलडोजर एक्शन।
बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल में बनी लक्कड़ शाह बाबा की मजार रविवार रात में बुलडोजर चलाकर गिरा दी गई। लक्कड़ शाह बाबा समेत चमन शाह, भंवर शाह और शहंशाह बाबा की मजार भी गिराई गई हैं। बताया जा रहा है, ये मजारें साल 1987 से वन विभाग की जमीन पर बनी हुई थीं। लक्कड़ शाह बाबा की मजार पर 16वीं सदी से उर्स मनाया जाता था।
वन विभाग ने पहले मजार कमेटी को नोटिस जारी किया था। उसके बाद यह एक्शन लिया है। बहराइच में मजार गिराने का यह पहला मामला है। इसे पहले अवैध दुकानों और घरों पर बुलडोजर चलवाया गया था।
मौके पर पहले से ही पीएसी लगा दी गई थी- मजार के सचिव
मजार के सचिव इसरार ने बताया, रात में प्रशासन ने मजार पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। रात में वहां पर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को प्रशासन ने पहले ही हटा दिया था। इस मामले में मजार प्रबंधन हाई कोर्ट गया था। प्रशासन ने 5 जून के ट्रिब्यूनल के आदेश को रिसीव कराया और रात में बुलडोजर चला दिया। मौके पर पहले से ही पीएसी लगा दी गई थी। राजस्व, पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है।
इससे पहले प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कई मजारों पर लगने वाले मेलों पर रोक लगा दी थी। इसमें कतर्नियाघाट जंगल के कोर क्षेत्र में स्थित लक्कड़ शाह बाबा की मजार पर हर साल आयोजित होने वाला एक दिवसीय मेला भी शामिल था।

