Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडीएम के आदेश पर कब्र से निकला मासूम का शव: मां...

डीएम के आदेश पर कब्र से निकला मासूम का शव: मां ने जताई थी हत्या की आशंका, पुलिस ने कराई गई वीडियोग्राफी – Azamgarh News




आज़मगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में चेवार पूरब गांव के 3 वर्षीय लड़के आयान की 13 दिसम्बर को उसके घर के बरामदे में छत से गिरा और भैंस के कुचलने से मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को देवगांव क्षेत्र में गांगी नदी के किनारे बिना पोस्टमार्टम कराए दफन कर दिया गया था। इस घटना के कुछ दिन बाद मृतक बच्चे की मां को हत्या की आशंका होने पर जिले के डीएम से जांच कराये जाने की मांग किया। जिससे करीब एक महीने बाद दफन किए गए शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मां ने जताई हत्या की आशंका आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र कि महिला ने आरोप लगाया कि जब बच्चे की मृत्यु हुई तब उसकी मां खेत में घास लेने गई थी। और पिता ट्रेन से इटारसी गये थे। इस मामले में शुरुआती दौर में ग्रामीणों के अनुसार बालक छत से गिरा और दरवाजे पर भैंस बधी जिससे कुचलकर बालक की मौत हो गई। जबकि बाद में दूसरे घर के दिवाल के पास बालक के खून लगे जूते मिले जिससे मां को बच्चे की हत्या की आशंका हुई। इस मामले को लेकर मृतक की मां रीबिका ने 5 जनवरी 2026 को आजमगढ़ जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को आवेदन देकर पुत्र की हत्या की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग किया। जिस पर जिलाधिकारी के आदेश तथा एसएसपी के निर्देशन में 14 जनवरी को तहसीलदार लालगंज व क्षेत्राधिकारी लालगंज की देखरेख में शव को वीडियो ग्राफी करते हुए खोद कर बाहर निकाला गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। CO बोले कराई गई वीडियोग्राफी इस मामले में सीओ लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल तथा वीडियो ग्राफी के माध्यम से कराई जाएगी। जो भी आगे रिपोर्ट सामने आएंगे उस अनुसार आगे विधिक कार्रवाई की जायेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments