Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबहराइच में डिप्टी सीएमओ का शव बंद कमरे में मिला: पुलिस...

बहराइच में डिप्टी सीएमओ का शव बंद कमरे में मिला: पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाली बॉडी, गोरखपुर के रहने वाले थे – Bahraich News


अनुराग पाठक | बहराइच3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में डिप्टी सीएमओ का किराए के कमरे में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोरखपुर जिले के शिवपुर रोड, सिंघड़िया निवासी डा. राकेश प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद शहर स्थित मेडिकल कालेज में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात थे।

वो नगर के नाजिरपुरा इलाके में डा अरशद के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद कमरे पर पहुंचे ड्राइवर पटेश्वर से मंगलवार को छुट्टी होने की बात कहते हुए देर से नाश्ता लेकर आने को कहा।

बेटी सैफाली ने बताया- हमें फोनकर बताया गया कि पापा की हार्टअटैक से मौत हो गई है।

बेटी सैफाली ने बताया- हमें फोनकर बताया गया कि पापा की हार्टअटैक से मौत हो गई है।

मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे जब ड्राइवर उनके कमरे पर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखाने के बाद उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने भी काफी प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने कमरे के ऊपर लगी खिड़की से झांका तो वो जमीन लेटे नजर आए।

इसके बाद मकान मालिक ने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वो मृत अवस्था में मिले। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बेटी सैफाली लखनऊ में बीबीए कर रही है। देर शाम वह बहराइच पहुंची।

बेटी ने बताया आज हमने पापा को फोन किया था, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद दोबारा उनके नंबर से फोन आने पर बताया गया कि पापा की हार्टअटैक से मौत हो गई है। पाप चार सालों से यहां तैनात थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments