Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुडनेहा धूपिया ने पिता, पति और ससुर के नाम लिखा इमोशनल नोट,...

नेहा धूपिया ने पिता, पति और ससुर के नाम लिखा इमोशनल नोट, Father’s Day पर शेयर कीं अनदेखी फैमिली फोटोज


Last Updated:

Neha Dhupia Wish Father’s days नेहा धूपिया ने फादर्स डे पर पापा प्रदीप सिंह धूपिया और पति अंगद बेदी को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें परिवार का प्यार और अपनापन झलकता है.

फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने पापा प्रदीप सिंह धूपिया और पति अंगद बेदी को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. नेहा ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में बाप-बेटी के बीच का गहरा रिश्ता साफ झलकता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

नेहा धूपिया ने पति अंगद की भी तस्वीरें शेयर कीं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में अंगद बच्चों के साथ मस्ती करते और क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. एक-दो तस्वीरें ऐसी भी हैं जो एकदम हैप्पी फैमिली वाली फीलिंग देती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

इन तस्वीरों में नेहा, अंगद और उनके दोनों बच्चे एक साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. कुछ फोटो में अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भी हैं. एक फोटो में नेहा और अंगद बिशन सिंह बेदी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

वहीं एक अन्य फोटो में बिशन नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं. हर एक तस्वीर में प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है. बता दें कि नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नेवी में कार्यरत थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

वहीं अंगद के पिता बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. उनका लंबी बीमारी के चलते 77 साल की उम्र में निधन हो गया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने एक इमोशनल नोट लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

नेहा धूपिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “हमारे घर की ताकत, प्यार, खुशी और सुकून आपके मजबूत बाहों में है. हम आपको बहुत प्यार करते हैं पापा, मैं आपकी मोहब्बत और साथ के बिना कुछ भी नहीं हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

नेहा धूपिया ने कैप्शन में सिर्फ पापा को ही नहीं, बल्कि अपने पति अंगद बेदी को भी एक प्यारा सा फादर्स डे मैसेज दिया, वो भी अपने बच्चों की ओर से. उन्होंने लिखा, “हम तुम्हें प्यार करते हैं अंगद… तुम ‘सबसे अच्छे पापा’ हो.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

Neha dhupia fathers day

इस पोस्ट में नेहा ने अपने दिवंगत ससुर को याद करते हुए कहा कि हम आपको हर दिन याद करते हैं, प्यार करते हैं और आपके बारे में सोचते हैं. नेहा और अंगद के परिवार में उनके दो बच्चे हैं. बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी और बेटे का गुरिक सिंह धूपिया बेदी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehadhupia)

homeentertainment

नेहा ने Father’s Day पर पिता, पति और ससुर के नाम लिखा इमोशनल नोट, शेयर की PICS



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments