बांका में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसको लेकर शुक्रवार को चन्द्रशेखर सिंह नगर भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
दो चरणों में हुई ट्रेनिंग
प्रशिक्षण दो चरणों में हुआ। पहले चरण में अमरपुर, बांका और कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों के 159 पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। दूसरे चरण में धोरैया और बेलहर विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश
अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाता सुविधाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

