Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबांदा में सपा नेता ने रंगदारी मांगी: खदान संचालक बोला- 50...

बांदा में सपा नेता ने रंगदारी मांगी: खदान संचालक बोला- 50 लोगों के साथ पहुंचकर काम रुकवाया, पुलिस ने दर्ज की FIR – Banda News




बांदा जनपद के पैलानी क्षेत्र में स्थित बरेहटा खदान के संचालक ने गांव के प्रधान पति और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फूलचंद निषाद पर रंगदारी मांगने और खदान संचालन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जसपुरा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जेपीओ पलीकेम प्रा.लि. के मैनेजर अभय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि फूलचंद निषाद उनकी कंपनी से लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी अब तक उनसे लगभग 13 लाख रुपये ले चुका है और प्रतिदिन दो गाड़ी मौरंग की भी मांग करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर फूलचंद निषाद ग्रामीणों को भड़काकर खदान बंद कराने और जाम लगाने की धमकी देते हैं। संचालक ने बताया कि 8 मई को प्रधान पति ने 40 से 50 लोगों के साथ खदान पर पहुंचकर संचालन बंद करा दिया था, जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हुआ। खदान संचालक ने दावा किया है कि उनकी खदान नियमानुसार संचालित है और प्रशासनिक जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रंगदारी मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments