Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारबाइक-ई-रिक्शा की टक्कर, कोचिंग जा रहे दो छात्र घायल: औरंगाबाद में...

बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर, कोचिंग जा रहे दो छात्र घायल: औरंगाबाद में रोड एक्सीडेंट; सिर, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोट – Aurangabad (Bihar) News




औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की दोपहर औरंगाबाद फेसर रोड में बेला गांव पास हुई। घायलों की पहचान बेला गांव निवासी अनिल पासवान के बेटे रिकी कुमार और संतोष कुमार के बेटे पंकज कुमार के रूप में की गई है। दोनों युवक कोचिंग के लिए शहर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक टोटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि बताया जाता है कि बाइक से कोचिंग करने के लिए औरंगाबाद शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे एक टोटो चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। टोटो के अचानक दिशा बदलने से बाइक चालक संतुलन नहीं बना सका और तेज झटके के साथ बाइक टोटो से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल रिकी कुमार की हालत चिंताजनक दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति गंभीर थी। जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल रिकी कुमार की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, जिसके कारण परिजन काफी परेशान हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments